फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी और बड़ागांव में कैंडल मार्च निकाल शहीदों को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हुआ। शहरी क्षेत्र में लोगों ने यज्ञ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्र के ग्राम बसी और बड़ागांव में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को नमन किया।
खेकड़ा नगर में शहीद जवानों की आत्म शांति को लेकर लोगों ने पांडव पुलिया पर हवन किया। इस दौरान मुकेश कुमार, दीपक शर्मा, डॉ. मनोज धामा, ब्रहम पाल सिंह सभासद, कुलदीप, नरेश कुमार आदि रहे। इसके अलावा नगर के मोहल्ला करबला स्थित मदरसा उस्मानिया के छात्र और छात्राओं ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें मौलाना हारून, मौलाना रिजवान, अब्दुल वहाब, मौ असलम, मै महबूब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी एवं बड़ागांव में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से शहीद जवानों की आत्म शांति की कामना की। कैंडल मार्च में ग्रामीण हाथों में मोमबत्ती एवं तिरंगा लेकर नारे लगाते चले। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें नरेंद्र त्यागी, राजू त्यागी, बिट्टू त्यागी, सचिन त्यागी, नितिन, राजेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी, अनिल त्यागी, ब्रिजू त्यागी, राजेश त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, रिंकू शर्मा, सौरव त्यागी, रामनरेश त्यागी आदि रहे। गांव बसी में चेतन, पीयूष नैन, प्रवीन, अभिषेक, आकाश नैन, मनोज, आशीष, विकास, कालू, वरूण, रोहित, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें