फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना में हो रही धांधलेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद के सभासद जीत सिंह कश्यप ने मुख्यमंत्री को भेजे फैक्स में कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में तीन नगर पालिका, छह नगर पंचायत की सीमा में कच्चे मकानों को पक्का बनवाने के लिये सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपये दिये जा रहे हैं। इस योजना से पहले कंपनी सर्वे करा रही थी। पैसे लेने की शिकायत पर पीओ बागपत द्वारा उन्हें हटवाया गया। उन्होंने इस योजना में नई सर्वे की सूची जारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्स में बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में एक कंपनी द्वारा आवेदनों का सर्वे कराया जा रहा था। इसमें अपात्रों को पात्र दिखाया गया। यह सब पैसों के बल पर हुआ, जिसकी शिकायत पीओ डूडा बागपत से की। जिस पर उस कंपनी के व्यक्तियों को हटाकर दूसरी कंपनी को सर्वे का काम दिया गया। फिर भी हटाए गए कुछ लोग फर्जी सूची लेकर आवेदनकर्ताओं को गुमराह करके उनसे डूडा के नाम पर पैसा ले रहे हैं जबकि उनका डूडा कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रधानमंत्री शहरी योजना में जो लोग पीओ डूडा की शिकायत पर हटाए गए हैं वो फिर सूची लेकर घूम रहे हैं। उन्हें रुकवाया जाए और नये सर्वे टीम के नामों की सूची नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भिजवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें