फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी मिल के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

मिलाना गांव में नूर इलाही के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान को लेकर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गन्ना भुगतान नहीं कराया तो किसान किनौनी मिल के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रियासत अली ने कहा कि किनौनी और दौराला चीनी मिलों को किसान गन्ना देते हैं। दौराला मिल ने इस पेराई सत्र का भुगतान किया है, जबकि किनौनी मिल से पिछले सत्र का भी अभी तक पूर्ण भुगतान नहीं मिल पाया है। किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना भुगतान न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। यदि एक सप्ताह में किनौनी मिल ने गन्ना बकाया भुगतान नहीं किया तो किसान मिल के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें जान मोहम्मद, फुरकान, हसन अली, मोमिन, नाजम, गय्यूर, ब्रहम पाल, इस्लाम, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना क्रय केंद्रों पर ठप रही तौल
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में बारिश के कारण गन्ना क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी पानी भरा होने के चलते तौल ठप रही। इससे किसान परेशान रहे। वहीं मार्गों के किनारे बने गड्ढों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। पुसार-बरनावा मार्ग, दोघट-पुसार मार्ग, टीकरी-दोघट मार्ग, बराल वाया गांगनौली-पुसार मार्ग, कान्हड़-दोघट मार्ग, दाहा-फौलादनगर मार्ग पर सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें