फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल भगवानपुर में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

शिव दुर्गा मंदिर नांगल भगवानपुर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे गांव में कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। मंदिर में दस दिन तक पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

शिव दुर्गा मंदिर खोखरा में दुर्गा, भैरव, हनुमान, गोमाता और नवदुर्गा अवतार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हवन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद गांव में ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों, थल मार्ग, दोघट मार्ग होते वापस मंदिर पर समाप्त हुई। पंडित निधीश शर्मा ने बताया कि दुर्गा, भैरव, हनुमान, नौ दुर्गा अवतार, गोमाता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दस दिन मंदिर में पूजा अर्चना होगी। 13 फरवरी को मूर्तियों की गांव में परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। पूजा अर्चना में पंडित राजीव शर्मा, आकाश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा ने कराई। इस मौके पर महाराज अर्जुन नाथ, ब्रहम सिंह, देवेंद्र, संजीव कुमार, देशपाल, रविंद्र, सुरेंद्र, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें