अमीनगर सराय (बागपत)। डोला गांव के बड़े शिव मंदिर पर सेठ तारीफ सिह जैन डिग्री कॉलिज के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल की बेटी चारू प्रज्ञा ने पहुंचकर विद्यार्थियों साथ अपने अनुभव साझा किया। आगे बढ़ने के लिए नियमित पढ़ाई करने पर जोर दिया। बच्चों से शिविर पर होने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। शिविर संयोजक डॉ. विक्रम सिंह ने बच्चों को मेहनत से अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित किया। इसमें रणवीर चौधरी, कुलदीप सिंह, नेहा दाहिमा, विनय, प्रशांत चौधरी, दिग्विजय सिंह, लता सिसौदिया, अतुल शर्मा, एकता, शिवानी पुंडीर, अंजलि, निकेता मौजूद रहे।