खेकड़ा (बागपत)। न्यू तहसील बार एसोसिएशन खेकड़ा के अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
बुधवार को न्यू तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संघ के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार रखा। उन्होंने कहा कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं की जाती तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर विरोध भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कौशिक, महासचिव सुरेंद्र धामा, विशाल धामा, सचिव नवाब सिंह धामा, हरिओम शर्मा, सुरेंद्रपाल शर्मा, लोकेंद्र ढाका, सरदार सिंह यादव, नरेंद्र त्यागी, विनोद बंसल, मुकेश यादव, अनिल ढाका, सचिन धामा, आशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार, रामेश्वरदयाल पंवार, सोहनपाल शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।