बागपत। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय मूक बधिर कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें जिले के 35 चिकित्साधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के नोडल डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मूक बधिर बच्चों का प्राथमिकता से उपचार होगा। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। ईएनटी सर्जन डॉ. सुनील कुमार इसके प्रभारी होंगे। उनके द्वारा ही बच्चों को उपचार किया जाएगा। बच्चों में इस तरह की परेशानी होने पर प्राथमिकता से उपचार करेंगे। इसमें डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. विजय, डॉ. सुधीर, डॉ. अजेंद्र, डॉ. प्रदीप, डॉ. मुकेश उपाध्याय आदि रहे।