बागपत। उत्तर प्रदेश राशन विक्रेता संघर्ष समिति ने कोटेदारों की मांगों के संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों की सभी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर दांगी, कुशल पाल, ब्रिजेश पंवार, पूनम, बिजेंद्र मौजूद रहे। वहीं बड़ौत में भी कोटेदार यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश पंवार ने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग को ज्ञापन देकर बताया कि कोटेदारों की लंबित मांगे व खाद्य उठान बंद के संबंध मेें ज्ञापन दिया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगो पर शीघ्र विचार किया जाएगा। बाद में सभी जिला आपूर्ति अधिकारी बागपत से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुधीर दांगी, कुशल पाल आदि रहे।
प्रमाण पत्र वितरित किए
बड़ौत (बागपत)। गंाधी रोड पर स्थित भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय में डॉ. सुनीता जैन ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आरपीएल प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. मीना मित्त्तल, डॉ. कमला अग्रवाल, प्रदीप गठीना, अनीता चौधरी, डॉ. अनुराग मित्तल, विदुषी जैन, राजीव जैन, रीना, भूषण शर्मा आदि रहे।
लखनऊ प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया
बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज में सोमवार को उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में लखनऊ में 31 जनवरी मेें होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया। इसमें वक्ताओं ने संघ के सदस्यों से लखनऊ में पहुंचने की अपील की। इसमें सुरेश शर्मा, अनिल, शैलेंद्र, राजीव मान, सहंसर पाल, पिंटू, रोहित, गौरव पीटीआई आदि रहे।