बड़ौत (बागपत)। पंचवटी धर्मशाला में रविवार को समाजवादी विकास वजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा भाजपा देश और प्रदेश के लोगों को बांट रही है।
जिला कार्यक्रम प्रभारी और शाहपुर के पूर्व चेयरमैन श्याम लाल सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में पिछडे़ और अति पिछडे़ लोगों का शोषण किया। समाज को जाति और धर्म में बांटने का कार्य किया। अब जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और रणधीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता के बीच जो नफरत की दीवार खड़ी की है। धर्म की आड़ में लूटने का काम किया है। सपा सरकार ने अपने कार्यशाला मेें किसानों को नहर का पानी, किसान दुघर्टना बीमा मुफ्त देने का काम किया।
अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि पिछले पांच साल से देश की गरीब जनता लाइनों मेें खड़ी है चाहे वह नोट बंदी हो या फिर आधार कार्ड लिंक कराना हो। सपा ने 108, 102 और डायल 100 नंबर को जनता की सेवा के लिए दिया। जाट सभा के प्रदेश अध्यक्ष और सपा नेता डॉ. शालिनी राकेश ने कहा कि सपा ने 65 लाख को पेंशन देने का कार्य किया और महिलाओं को 1090 हेल्प लाइन नंबर दी। भाजपा ने बंद कर दिया।
बड़ौत विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रणधीर ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए हिंदू और मुस्लिमों के नाम पर हथियार देना चाहती है। कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों का शोषण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ललित जैन, नीटू सभा ने विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता ओमपाल तोमर ने की। संचालन मदन पाल ने किया। इसमें नसीम खोखर, कृष्णपाल, बाबूराम सैनी, प्रदीप गुप्ता, पवन, ओमपाल, सुरेंद्र, मनोज प्रजाति, इस्लाम, नसीम कुरैशी, इमरान, सुरेश, संजीव, राहुल जैन, संजीव पंवार, आशीष, बिट्टू, राजा आदि उपस्थित रहे।