फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना गुलियान में एनआरआई दंपती को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रवासी दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पिचौकरा गांव के एनआरआई चौधरी हरपाल सिंह एवं उनकी पत्नी शांति देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि हमारे देश के प्रतिभावान नागरिक विदेशों में अपने हुनर से पहचान बना रहे हैं, जिनमें कुछ ऐसे हैं जो वहीं पर बसकर देश की मुख्य धारा से अलग हो जाते हैं, लेकिन उनमें ऐसे भी हैं जो अपने देश के प्रति लगाव और आस्था रखते हैं। उन्होंने एनआरआई हरपाल सिंह को सच्चा देशभक्त बताया, जो वर्ष में दो बार भारत आकर अपने मिट्टी से जुड़ाव रखते हैं। इस अवसर पर एनआरआई हरपाल सिंह ने कहा कि वे पिछले 25 साल से अमेरिका परिवार सहित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश, संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए और मातृभूमि का जो ऋण हम पर है, उसे चुकाने के लिए हमें कृतसंकल्प रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी की खुशबू उन्हें यहां खींच लाती है। कार्यक्रम में एनाइआई दंपती को स्कूल प्रबंधन द्वारा शाल, प्रशस्ति पत्र व वैदिक साहित्य देकर सम्मानित किया। इसमें निदेशक डॉ. अनिल आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, कहकशा क़ुरैशी, मोनिका शर्मा, रविंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें