फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के संदीप तोमर सी और सचिन राठी डी ग्रेड में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय कुश्ती संघ के ग्रेडिंग सिस्टम में बागपत के पहलवान भी शामिल किए हैं। ओलंपियन पहलवान संदीप तोमर और गांगनौली गांव के सचिन राठी से भी अनुबंध किया।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के महासचिव कृष्णपाल सिंह खलीफा ने बताया कि पहलवानों को पहली बार ग्रेड के हिसाब से आर्थिक मदद करने की तैयारी है। मलकपुर के ओलंपियन पहलवान संदीप तोमर को सी ग्रेड में शामिल किया, उन्हें सालाना 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। गांगनौली गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान सचिन राठी को डी ग्रेड में शामिल किया है। सचिन को पांच लाख रुपये मिलेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों पहलवानों के परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें