फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर छापे, पांच नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज की दुकानों पर छापे, पांच नमूने लिए
विज्ञापन

बड़ौत। कृषि विभाग के अधिकारियों ने नगर में बीज की दुकानों पर छापे मारे। इससे बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान गेहूं के बीज के सात नमूने लिए गए। उन्हें परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीज विक्रेताओं के यहां छापे मारे गए। कई दुकानों पर जाकर बीजों की जांच की गई। इसके साथ ही बीजों के रखरखाव और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। टीम की कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में बेचैनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभिन्न बीज विक्रेताओं के यहां से गेहूं के बीज के सात नमूने लिए गए। उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में बीज के नमूने फेल पाए गए तो रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी ओर से गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप बीज विक्रय की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें