फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में सौतेले व्यवहार का आरोप, घिटौरा में इंटर कॉलेज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घिटौरा गांव में आयोजित पंचायत में गुर्जर समाज के लोगों ने गांव और क्षेत्र के विकास में सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। गुर्जर समाज के दोनों विधायकों के लिए मंत्री पद की मांग की। कमेटी का गठन किया, इस कमेटी के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्य नाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह घिटौरा पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

रविवार को घिटौरा गांव में गुर्जर समाज के लोग एकजुट हुए। मुख्य वक्ता करतार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज की मांग की, लेकिन इसे नहीं बनवाया। विकास कार्यों में क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बड़ौत और छपरौली क्षेत्र में अधिक विकास कार्य कराए। यहां मौजूद लोगों ने मेरठ के विधायक सोमेंद्र तोमर और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के लिए मंत्री पद की मांग की। पंचायत के बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया, यह कमेटी भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर क्षेत्र का हाल बताएगी। अध्यक्षता भागमल नेताजी ने की। संचालन काशी प्रधान ने किया। इसमें प्रधान हर्ष कुमार, पूर्व प्रमुख लीलू, कंवर पाल, वेदू प्रधान, मुकेश प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, निर्दोष प्रधान, सतीश प्रधान, विजयपाल सिंह, डॉ विरेंद्र, महाराज सिंह, नरेंद्र प्रधान, श्याम सिंह मौजूद रहे। देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह घिटौरा पहुंचे, उन्हें भी समाज के लोगों ने समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें