फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को शिक्षित बनाने में मदद करें समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने किया। गौरव शर्मा ने कहा कि एक बालिका शिक्षित होकर दो परिवारों को शिक्षित व संस्कारित करने मेें अहम भूमिका निभाती है। किसी भी गरीब बालिका को शिक्षित बनाने में मदद करने से बढ़कर बड़ी सेवा नहीं हो सकती। सुविधाओं से वंचित बालिकाओं को शिक्षित बनाने में समाज को आगे आने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कक्षा आठ की राखी ने प्रथम, कक्षा नौ की स्नेहा ने द्वितीय व कक्षा छह की भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें