बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव के पांच वर्षीय लक्की हत्याकांड में फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया और एसपी से आरोपियों से गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि ढाई माह पूर्व पांच वर्षीय लक्की पुत्र मनोज कुमार का अपहरण कर तांत्रिक ने हत्या कर दी। तालाब से बच्चे का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सत्ते को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा तीन आरोपी रामफल, कमलेश, अजय भी इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। जबकि तीनों के खिलाफ बिनौली थाने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। तीनों आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुशील कुमार, रामपाल सिंह, रोहताश सिंह, सुखपाल सिंह, मिंटू आदि मौजूद रहे।