बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आपदा प्रबंधन कैंप का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षकों द्वारा आपदा से निपटने के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राएं किस प्रकार से सूझबूझ और साहस के साथ अपनी और दूसरों की मदद कर सकते हैं। रस्सी पर चलना, रस्सी के सहारे ऊपर से नीचे आना, निशाना लगाना के बारे में सिखाया। अभिभावकों ने भी एडवेंचर राइड जिप लाइन, मंकी जाप, स्काई डाइविंग, फ्लाइंग फॉक्स, शूटिंग, आर्चरी का आनंद लिया। प्रबंधक कृष्णपाल, डायरेक्टर सुनील चौहान, प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। छात्रों को इसकी जरूरत है। संजय शर्मा, बबीता शर्मा, पूजा अरोड़ा आदि रहे।
बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर आज
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में चतुर्थ पन्ना धाय बालिका योग एं चरित्र निर्माण शिविर आज रविवार को शुरू होगा। संयोजक प्रियंका आर्या ने बताया कि शिविर में बालिकाओं को शारीरिक उन्नति के लिए योग, व्यायाम, आसन, प्राणायम, जूडो, कराटे, लाठी, भाला, रस्सा, क्षुरिका का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा बौद्धिक ज्ञान, नैतिक शिक्षा, संध्या या, संस्कार एवं सामाजिक उन्नति, आपसी सहयोग, अनुशासन, भाईचारा, छुआछूत, पाखंड, अंधविश्वास के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर में 21 अप्रैल तक चलेगा।