फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा करते हैं भक्तों का कल्याण:राधा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन गुरुवार को महामंडलेश्वर श्री भैया दास जी महाराज की धर्म बेटी बाल साध्वी राधा देवी ने भगवान कृष्ण जन्म महोत्सव की कथा सुनाते कहा कि जब-जब भक्तों पर विपत्ति आती है, परमात्मा अपने भक्तों का उद्धार करने के लिए किसी ना किसी रूप में अवश्य अवतरित हो जाते हैं। वह सदैव भक्तों के अनुकूल चलते हैं। जो समय के अनुसार चलते हैं समय भी उन्हीं के अनुसार चलने लगता है। इसी प्रकार प्रभु को अपना बना लो अगर वह परमात्मा अपना बन जाता है तो निश्चित ही समय भी अपने अनुकूल हो जाता है। जो जीव अच्छे दिनों में परमात्मा को याद रखते हैं परमात्मा उनको बुरे दिनों में याद रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें