फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की जकड़ में जिले के लोग, अस्पतालों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वायरल बुखार का प्रकोप जारी है। घरों में लोग बुखार से पीड़ित हो गए है। गत दिवस जिला अस्पताल में बुखार से एक बालिका की मौत भी हो गई है। रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में नई और पुराने सैकड़ों मरीजों का उपचार हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

बारिश के मौसम के बाद से वायरल कम होने बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में पूरी तरह पैर प्रसार लिए है। घर-घर में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। निजी से लेकर सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों से उपचार कर रहे हैं। परिवार में बुखार से एक ग्रस्त हो गया तो हर सदस्य इसकी चपेट में आ जाता है। कोई घर इससे अछूता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग सामान्य बुखार बताकर उपचार कर मरीजों को घर भेज रहे हैं। घर में सुरक्षा बरतने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की जांच का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच रहा है। प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिक मरीजों से भर गए है। यहां पर हजारों की संख्या में लोगों का डॉक्टर उपचार कर रहे है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं चिकित्सक उपचार सही प्रकार से कर रहे हैं। लोगों को बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने मरीजों से अपील की घर में और बाहर गंदगी न होने दें। कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दी। ताजा भोजन का सेवन करें। कटेफटे फलों न खाए। बीमार होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करवाए।

स्वास्थ्य शिविर में 350 की जांच
चांदीनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गढ़ी कलंजरी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा। चिकित्सकों ने 350 मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा और जिला मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने किया। इसमें विपिन महेश्वरी, डॉ. रविंद्र, डॉ. नीटू, सुषमा रानी, आशा राठी, कमलेश, रामपाल प्रधान, यादराम पहलवान, विवेक वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, मंजू वर्मा, गीता वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन


मानसिक रोग चिकित्सा शिविर आज
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर्स दिवस मनाया जाएगा। इसके उपलब्ध में बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में मानसिक रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बुढ़ापे में भूलने की बीमारी का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग विशेषज्ञ उपचार कर दवा दें। उन्होंने इस तरह के रोगियों से शिविर का लाभ उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें