बिनौली (बागपत)।
मां शाकंभरी देवी सेवा समिति बिनौली के तत्वावधान में मंगलवार को बिनौली से 40 श्रद्धालुओं का जत्था मां शाकंभरी देवी की पदयात्रा के लिए रवाना हो गया। जत्था मां शाकंभरी देवी मंदिर पर झंडारोहण करेगा।
उन्नीसवीं इस पदयात्रा में शामिल करीब 40 महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रात:काल शिव मंदिर प्रांगण बिनौली में पंडित सत्यनारायण के निर्देशन में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ मां शाकंभरी देवी की मनमोहक झांकी निकालकर संपूर्ण गांव की परिक्रमा की। इसके बाद श्रद्धालुओं का यह जत्था हाथों में झंडे लेकर जय जयकारों के उद्घोष करते मां शाकंभरी देवी की पदयात्रा के लिए रवाना हो गया। यह जत्था 22 सितंबर को मां शाकंभरी देवी मंदिर पर झंडारोहण करेगा और वहां भंडारा भी करेगा। जत्थे में अनिल धामा, महेश पाल धामा, देवेंद्र धामा, परमवीर धामा, विनय धामा, अशोक धामा, गगन धामा, विनीत, जशवीर धामा, राकेश विश्वकर्मा, शोरण, बबलू, भोपाल सिंह आदि 40 श्रद्धालु रहे।