बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन की फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन 38 मैच खेले। इसमें सीबीएसई से संबंधित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
स्कूल प्रबंधक बीके शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन दूसरे राज्य और जिलों स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। रविवार को चैंपियनशिप में 38 मैच खेले गए है। अंडर-19 आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ, निर्मल आश्रम ऋषिकेश, केएल इंटरनेशनल, पीएस गंगानगर, विद्या ज्ञान स्कूल बुलंदशहर, मदर लेंड पब्लिक स्कूल शामली, एलएसए अमरोहा, एपीएस रायवाला, एपीएस देहरादून की टीम विजेता रही। अंडर-17 में पंचशील नोएडा, एपीएस रानीखेत, सलवान पब्लिक स्कूल ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद, एसेंट इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा, सीएल पब्लिक स्कूल मुरादाबाद की टीम विजेता रही।