फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों पर ऋण माफी का पैसा हजम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव का किसान ऋण माफी के लिए भटक रहा है, लेकिन उसका ऋण माफ नहीं किया। सिंडिकेट बैंक शाखा टटीरी ने किसान की आरसी काट दी। उसने बैंक कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। किसान ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मअलीपुर गढ़ी गांव निवासी किसान धर्मपाल ने बताया कि उसके सिंडिकेट बैंक शाखा टटीरी और साधन सहकारी समिति गाधी में तीन खाते हैं। उसने बैंक और समिति से ऋण लिया। सरकार ने पिछले दिनों पात्र किसानों का ऋण माफ किया। ऋण माफी योजना में उसका भी नाम था, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उसे ऋण माफी योजना का लाभ नहीं लेने दिया। कर्ज माफी योजना के रुपये बैंक अधिकारी हजम कर गए। अब बैंक ने उसकी 1.50 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी । उसने बताया कि चीनी मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान बैंक का ऋण कैसे चुकाएगा। प्रधानमंत्री किसानों को दोगुनी आय का सपना दिख रहे हैं। भाजपा सरकार ने संकल्प लिया था कि भारत में भ्रष्टाचार खत्म करे देंगे। बैंक द्वारा बनाया गया बैंक मित्र उससे अवैध वसूली करना चाहता है। बैंक कर्मचारी सरकार की ऋण माफी योजना का रुपये स्वयं हजम कर गए। किसान से कर्ज वसूलना चाहते हैं। उसने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें