फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम अब जनता वैदिक कॉलेज में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के 11 सितंबर को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम का स्थल अब जनता वैदिक कॉलेज बनाया गया है। बुधवार को डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसमेें केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 के भूमि पूजन के जो पहले बड़ौत डिपो स्थल पर होना था, उसे बदल दिया गया है अब यह कार्यक्रम जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर होगा। बुधवार को डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार व एसपी शैलेष कुमार पांडे, एएसपी सहित एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने विभागीय अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अभी से इसमेें जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानन्द कुशवाहा, कोतवाल बीएस सिरोही व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर आएंगे योगी आदित्यनाथ
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि 11 सितंबर को पहले बड़ौत स्थित रोडवेज डिपो में कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। लेकिन आमजन की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल बदला। कार्यक्रम जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें