फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल आपदा राहत कोष कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पालिका के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान मेें केरल आपदा राहत कोष कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को मुख्य अतिथि चेयरमैन अमित राणा, जिलाध्यक्ष संजय खोखर व जिला प्रवासी नैंनी गौतम ने किया। अमित राणा ने कहा कि आज केरल मेें बाढ़ पीड़ितों को सहायता की बहुत आवश्यकता है। इसलिए भाजपा पदाधिकारियों के निर्देश पर केरल आपदा राहत कोष कार्यक्रम चलाया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी सामान एकत्र किया, जो बाद मेें केरल भिजवाया जाएगा। इसमें नगर अध्यक्ष चंद्रवीर, जिला विस्तारक नितिन शर्मा, राजन, बिजेन्द्र शर्मा, राकेश जैन आदि रहे। संयोजक अनिल तोमर ने बताया कि पहले दिन 51 हजार रुपये एकत्र किए गए। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें