फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से मानदेय नहीं, फीकी रही संविदा कर्मियों की जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर और क्षेत्र के बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारियों की जन्माष्टमी इस बार फीकी रही। एक तो उन्हें तीन माह से मानदेय नहीं मिला, ऊपर से ऊर्जा निगम के अफसरों ने संविदा कर्मचारियों को उनकी तहसील के अनुरूप अन्य किसी दूसरी तहसील क्षेत्र में तैनाती करने के निर्देश दिए। इसलिए निगम के नए आदेशों के खिलाफ भी संविदा कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के बावजूद ढिकाना, जौनमाना, रमाला, पुसार, दाहा, बड़ौली, कोताना, दोघट, माजरा, किरठल, छपरौली, जौनमाना, मलकपुर, बावली, लूंब, असारा, जौहडी, ककडीपुर, बड़ौत आदि बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि जब तक निगम के अफसर नए आदेश को वापस नहीं लेते तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा। वक्ताओं का कहना था कि संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला दूसरी ओर संविदा कर्मचारियों की तैनाती उनकी तहसील से दूसरी तहसील क्षेत्र के गांवों मेें करने के आदेश मिले हैं। इससे कतई सहन नहीं किया जाएगा। धरने पर नरेश, राजीव, धर्मेंद्र, अंशुल, किशन, सोमपाल, विकास, इमरान, विनय, संजीव, मदन पाल, जोगेंद्र, अरविंद, सुक्रमपाल, हरिओम, कुलदीप, सुभाष चंद, सचिन, रामनाथ, रामफल, गोपाल, सागर, रणवीर, प्रवीण, शाकिर, शौकेंद्र, विपिन, इंद्रपाल, अशोक, सुभाष, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें