फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश रिकार्ड अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीडीओ जीसी जसवाल और डीपीआरओ आलोक शर्मा ने ब्लॉक का निरीक्षण किया। सीडीओ ने विभागीय रिकार्ड की जांच की तो अधिकांश रिकॉर्ड अधूरे मिले। इस पर उन्हें नाराजगी जताई। साथ ही सचिवों की मीटिंग लेकर गांव में चल रहे विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
विज्ञापन

सीडीओ जसवाल और डीपीआरओ आलोक शर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक में पहुंच कर कर्मचारियों के उपस्थिति से लेकर विकास कार्यों के लिए बनने वाले स्टीमेट की जांच की। सचिवों की मीटिंग लेकर गांव में शौचालय निर्माण वर्ष 2018 19 में होने वाले विकास कार्यों के लिए बनाए गए स्टीमेट और सचिवों से गांव में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोग शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके । स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 सहित सरकारी विद्यालय में फर्नीचर पंचायत घर की मरम्मत पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए निदेश दिए। इस अवसर पर बीडीओ प्रेमचंद ,एडीओ पंचायत रणधोल जयपाल सिंह सहित सचिव व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें