पिलाना (बागपत)। क्षेत्र में बरसात ने कहर बरपा दिया जिस कारण रोशनगढ़ में आधा दर्जन मकान गिर गए। दर्जनों मकानों में पानी भरने के कारण दरार आ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। ग्रामीण राज कुमार पुत्र बीरसेन ,रविंद्र, शाहिद , इंतजार , इस्लाम, जान मोहम्मद, दीन मोहम्मद ,अकबर, आदि के मकान भरभराकर गिर गए। इसके नीचे दबकर सोनू, रफीकन, रजिया, खातून, समीना शाहिद, नूरी सलमा आसिफ घायल हो गए। घायलों को 109 एम्बुलेंस से पिलाना में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अन्य दर्जनों मकानों में दरार आ गई, इनके गिरने की आशंका बनीं हुई है।