फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब ओवर फ्लो, गलियों में भरा है गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तालाब ओवर फ्लो होने के कारण खेडक़ी गांव में समस्या विकराल है। गालियों में पानी भरा हुआ है। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।गांव के लोगों ने एसडीएम बागपत को शिकायत कर जल निकासी की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सरूरपुर खेड़की गांव है। गांव में हाईवे पर ही तालाब है। तालाब ओवर फ्लो होने के कारण गांव में समस्या विकराल हो गई है। बरसात के दिनों में तालाब का पानी दो से तीन फुट तक घरों में घुस जाता है। तालाब ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जलनिकासी न होने के कारण समस्या विकराल हो गई है। अभी भी रास्तों पर गंदा पानी भरा हुआ है। रक्षाबंधन पर गांव से आने और जाने वाली महिलाओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। डीएम ने बीडीओ और जेई को निर्देशित कर रखा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव में अब संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने की मांग की है। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बीडीओ बागपत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ओमपाल, प्रेम शर्मा, रामौतार, रामधन, कुलदीप शर्मा, महेंद्र सिंह, संजय, मोहित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें