अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना-ढिकौली मार्ग पर कैटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल। गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर एक घंटे जाम रहा। जाम से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी योगेश पुत्र धर्मवीर और प्रदीप पुत्र मंगू रविवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिलाना जा रहे थे। जब वे पिलाना-ढिकौली मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। घटना के बाद पिलाना-ढिकौली मार्ग एक घंटा जाम रहा। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में थानेे पर कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।