दोघट (बागपत)।
टीकरी सीएचसी को शुरू करवाने के लिए अस्पताल परिसर में चल रहा धरना शनिवार को 47वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरना स्थल पर होने वाली पंचायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बीजेपी को वोट इसलिए दिया था कि जनता की समस्या का समाधान हो सके। विकास के मुद्दे पर सरकार को वोट दी , लेकिन आज उत्तर प्रदेश सरकार ही विकास के मुंह से पीछे हट रही है। रविवार को महापंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। धरना पर मास्टर महेंद्र सिंह राठ, शिवकुमार राठी, आनन्द प्रकाश, चौधरी ओमकार सिंह, चौधरी सुखबीर सिंह, रमेश राठी, अमरजीत राठी, मास्टर प्रवेंद्र राठी, रामपाल शर्मा, बाबूराम, जितेंद्र सिंह, सुशील कुमार, रणधीर सिंह, विनोद, धर्मपाल, अजय, आबिद, सुरेश, सचिन, पूजा, सतवीरी, गंगादेई देवी आदि रहे।