फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक होगी अमान्य स्कूलों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक होगी अमान्य स्कूलों की जानकारी
विज्ञापन

बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल नहीं चलेंगे। नोटिस के बाद भी स्कूल बंद नहीं किया गया तो दीवारों पर ‘यह विद्यालय मान्यता विहीन है’ लिखवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे अमान्य स्कूलों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा कर छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को चेताया जाएगा कि वे ऐसे स्कूलों में बच्चों का दाखिला न कराएं। इतना ही नहीं, अमान्य स्कूल को पहले एक लाख रुपये का नोटिस जारी होगा। इसके बाद 10 हजार रुपये प्रतिदिन वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। डीएम की ओर से चेतावनी दी कि यदि बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूल या तो खुद बंद कर दिए जाएं अन्यथा प्रशासन को सख्ती करनी होगी। लगातार अभियान चलाकर अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। आदेशों के बाद भी ऐसे विद्यालय और कोचिंग सेंटर बदस्तूर चलते मिलें तो उनकी दीवारों पर ‘यह विद्यालय मान्यता विहीन है’ लिखवा दिया जाएगा। इसके अलावा अमान्य विद्यालयों की सूची को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवा दिया जाएगा। वहीं प्राथमिकी भी दर्ज कराकर स्कूलों को सीज कराने तक की कार्रवाई होगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें