फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब के मंडल अध्यक्ष विनय मित्तल के आह्वान पर एक लायन एक वृक्ष कार्यक्रम के तहत स्थानीय लायंस क्लब के सदस्यों ने वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में 41 पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि हंसराज गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है। पेड़ों से ही जीवनदायनी ऑक्सीन मिलती है। जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अध्यक्षता कर रहे प्रवीण गुप्ता ने लायन हिमांशु गोयल, लायन पंकज गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्य को एक-एक पौधा जरूर रोपना है। आज सभी सक एक-एक पौधा लगाया गया है। मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब ने वैदिक कन्या डिग्री इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया । इस दौरान डॉ. राम लाल, अतुल जिंदल, अजय मित्तल, वीरेंद्र त्यागी, गौरव आर्य, संदीप सिंघल, सचिन सिंघल, दीपक गोयल, संजय सैनी, रामकिशोर, श्रीपाल वर्मा, अश्वनी मानव का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन


मुस्लिम योग क्लब ने कराया योगासन
बागपत। भारतीय योग संस्थान से जुड़े मुस्लिम योग क्लब के सदस्यों ने ईदगाह पर साधकों को योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षक इरफान अली, हाजी मुस्तफा हैदर ने साधकों को योग की क्रियाएं कराई। इस दौरान हाजी मोहम्मद बशीर अहमद, मुन्ना खां, हाजी हकीमुद्दीन, हाजी लियाकत अली, हाजी सुबहान बेग, इंतजार उर्फ नन्हा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें