फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और दोपहर में झमाझम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाते रहे। दोपहर के समय तेज बारिश हुई। इसके बाद सड़कों पर लोगों ने इधर-उधर दौड़ना शुरू कर दिया। दुकानों पर पॉलिथीन की काफी बिक्री हुई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। हाइवे का भी यह ही हाल रहा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर तीसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। सुबह के समय जहां तेज धूप निकली, वहीं दोपहर को काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सड़क से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया। लोग सड़कों पर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। बारिश से बचाव के लिए लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर पॉलिथीन खरीदी। जिसका छाता बनाकर लोग बूंदों से बचाव करते हुए नजर आए। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंच रहा है। धान की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अन्य फसलों को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें