फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ व विधायक ने किया तालाब का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

द्वितीय उपसमिति के सभापति और मेरठ दक्षिण से विधायक ने शनिवार को डीपीआरओ के साथ बावली गांव के तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें जनसमस्याओं से रूबरू कराया। उन्होंने विभागीय अफसरों से ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

द्वितीय उप समिति के सभापति और मेरठ दक्षिण से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और डीपीआरओ आलोक ने बीडीओ प्रेमचंद के साथ गांव पहुंचे और तालाबों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तालाब की सही ढंग से खुदाई और सफाई न होने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक और डीपीआरओ को गांव में नियमित रूप से सफाई न होना, तालाबों की खुदाई व सफाई न होने व जल भराव की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने बीडीओ प्रेमचंद को तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनिल तोमर, सूबेदार महक सिंह, बिरम पाल तोमर, अनंग पाल, सुरेंद्र तोमर, राजबीर तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें