फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई मीटर्स विद्युत परीक्षण शाला का भवन जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित सहायक अभियंता मीटर्स विद्युत परीक्षण शाला का भवन कई साल से जर्जर हालत में है। बार-बार शिकायती पत्र भेजने को बाद भी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। इससे भवन मेें कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों को हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सहायक अभियंता मीटर्स विद्युत परीक्षणशाला मेें कार्यरत अवर अभियंता, जेएमटी सहित अन्य कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रयोगशाला का भवन कई साल से जर्जर हालत में है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी उच्च स्तरीय अधिकारी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परीक्षणशाला में कार्यरत एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ राकेश कुमार, जेई जितेंद्र कुमार, कंवर पाल, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि प्रयोगशाला का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इ कारण आए दिन भवन के छत से टुकडे़ गिरते रहते हैं। इसके अलावा भवन के आसपास पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी बारिश में ही पूरा भवन जलमग्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम मेें प्रयोगशाला के सभी कर्मियों को मेजों और कुर्सियों के ऊपर दोनों पैर कर बैठकर काम करना पड़ता है। भवन का हालत खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भवन का जल्द से जल्द दोबारा से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें