बागपत। परिषदीय विद्यालय में शिक्षारत 29497 विद्यार्थियों को बैग का वितरण होगा। सैंपल के तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग को बैग मिल गए हैं। जुलाई में शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को इसका वितरण कर दिया जाएगा।
जिले में 674 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसमें करीब 62 हजार विद्यार्थी पंजीकृत है। नवीन शैक्षिक सत्र में कक्षा एक और कक्षा छह में 29497 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। नए शैक्षिक सत्र में पंजीकृत विद्यार्थियों को जुलाई में शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में बैगों का वितरण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग को बैगों का सैंपल मिल गया है। इसमें उच्च क्वालिटी का चुनाव होगा, जिसके बाद उन्हें क्रय कराया जाएगा। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने सख्त चेतावनी दी है बैग में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिली तो कंपनी का धनराशि रोक दी जाएगी। वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो