फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली के छह किसानों ने लखनऊ में किया धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चकबंदी से आहत बामनौली गांव के छह किसान लखनऊ में धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को किसान मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। किसानों नेकहा जब तक जमीन पर काबिज होने की ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक धरने से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन

बामनौली गांव के महेश पाल, मास्टर खिलारी, राम रतन सिंह, मास्टर राजपाल सिंह, राजीव और जयपाल सिंह लखनऊ पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। किसानों ने बताया कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार कर चकबंदी में अपने पद का दुरुपयोग किया। 18 मई 2018 को चकबंदी आयुक्त लखनऊ द्वारा चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए, लेकिन आज तक चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार को सीएम से मुलाकात की जाएगी। यदि सीएम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते तो धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें