फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के कार्य पर शोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में दिल्ली की आईक्यूवीआईए संस्था ने आंगनबाड़ियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर शोध किया। कार्यकत्रियों से इसकी बारीकी से जानकारी ली। उसके बाद मीतली में इनके कार्यों को देखा, जिसका फीडबैक वे अपने उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन

आईक्यूवीआईए संस्था की टीम बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में पहुंची और बागपत ब्लॉक की 13 आंगनबाड़ियों से जानकारी ली। टीम की नोडल अधिकारी प्रियंका जोशी ने बताया कि जानकारी लेने के बाद उनका अगला पड़ाव मीतली में है। यहां भी टीम इसी कार्य पर शोध करेगी। उनकी संस्था को वर्ल्ड बैंक की ओर से नामित करते हुए बागपत आंगनबाड़ियों पर शोध के लिए भेजा गया है। अपूर्वा कश्यप, कनिका, रुची, अपूर्वा रस्तोगी, संजय, अफजाल, विद्यांचल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें