फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर ढोते मिले स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर ढोते मिले स्कूल के छात्र
विज्ञापन

बड़ौत। अभिभावकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए बृहस्पतिवार को बीएसए ने जौहड़ी, अंगदपुर सहित बावली के स्कूलों में निरीक्षण किया। इससे शिक्षकों मेें हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान अंगदपुर के जूनियर हाईस्कूल में बच्चे गैस सिलिंडर ढोते हुए मिले। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई।
सबसे पहले बीएसए योगराज सिंह जौहड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पहुंचे। यहां उन्हें विद्यालय के पीछे का गेट टूटा मिला। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में लगा हैडपंप प्रदूषित पानी दे रहा है, जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। बीएसए ने प्रधान कल्लू को बुलाया और पास में स्थित जूनियर विद्यालय में लगे सबमर्सिबल से पाइप डलवाकर बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। इस बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति के बाद यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम हो गया है। इस कारण सभी शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को अपनी शैक्षिक योग्यता और विद्यालय मेें दी जाने वाली सुविधाएं की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने अंगदपुर गांव के जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया तो वहां पर पंजीकृत 56 बच्चों मेें से केवल आठ छात्र उपस्थित मिले। यहां पर बच्चे गैस सिलिंडर ढोते मिले। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक मीनू वर्मा को लताड़ लगाई और स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद में प्राथमिक विद्यालय मेें पंजीकृत 87 बच्चों मेें से केवल 27 बच्चे ही मौके पर मिले। यहां पर उन्होंने प्रधानाध्यापक अंजना शर्मा को शत-प्रतिशत बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। मिड-डे मिल की जांच करने पर उसकी गुणवत्ता सहीं नहीं मिली। इस पर भी बीएसए ने नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें