फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


चांदीनगर/बागपत। तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायल है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे बागपत और रटौल गांव में हुए हैं। मृतकों के परिवारों में गम का माहौल है। रटौल में हादसे के बाद एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया।
खेडा हटाना गांव निवासी राशिद (20) अपने साले निवाड़ा गांव निवासी गुलफाम के साथ बाइक पर सवार होकर निवाड़ा लौट रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब साढे आठ बजे गौरीपुर मोड पर दूसरी बाइक से टकराकर संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक गिर गई। सड़क पर गिरे राशिद को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल गुलफाम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, खेडा हटाना निवासी शिव कुमार, विपिन और विकास बाइक पर सवार होकर बागपत से अपने गांव लौट रहे थे। नैथला मोड के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीन गंभीर घायल हो गए। कार भी खंभे से टकराई। कार चालक मौके से फरार हो गया। विपिन की हालत गंभीर बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रटौल गांव के शेखपुरा बस्ती निवासी मजदूर फैय्याज पुत्र हफीज गांव के खेतों में ही गेहूं की कटाई कर बृहस्पतिवार को अपनी बेटी रिहाना उर्फ बबलू, रिजवाना उर्फ निंदर के साथ रात करीब साढ़े सात बजे अपनी मोपेड से घर लौट रहा था। जब वह ढिकौली-बंथला मार्ग स्थित बरगद के पेड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही स्कार्पियो ने उनकी मोपेड़ में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। एएसपी आशीष श्रीवास्तव और सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली में फैय्याज और रिजवाना की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा किया और कार चालक की गिरफ्तारी की मांग रखी। एएसपी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें