बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अहेड़ा गांव में रात्रि विश्राम किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर की हर समस्या का समाधान होगा। प्रदेश और केंद्र की सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है।
ओमपाल गुर्जर के आवास पर रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति और बढ़ी बिजली दरों समेत अन्य समस्याएं रखीं। डॉ.. सत्यपाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निर्माण से बागपत की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। रोजगार और व्यापार के अवसर खुलेंगे। देहात की सड़कों के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान भंवर सिंह, सत्ते, विनोद कुमार, महेश कुमार, जयकरण, ठाकुर प्रदीप सिंह, तेजपाल सिंह, मैन पाल, अमित, धर्मवीर प्रमुख, संजय कुमार, देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
मंत्री और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
बागपत। सूजरा गांव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बड़ौत विधायक केपी मलिक के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में लेकर गांव में जुलूस निकाला। चेतावनी दी एक माह में गांव की सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा। सूजरा स्टेशन पर ट्रेन रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान सुशील राजपूत उर्फ टीके भाई, संजय सिंह, दुष्यंत राजपूत, असुंल राजपूत, प्रमोद, मनोज, आसू, रोशन, दीपक, दिलशाद, सलीम, सतपाल सिंह, धीरज, चौधरी, नोनू, गुलफाम, विशाल, अनीश, गजेंद्र, नईम, टीकम, सुमित, देवकरण, अनिल आदि मौजूद रहे।