फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जनपद में फायर स्टेशनों पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने जगह-जगह जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग लगने के कारणों एवं आग से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मियों ने बागपत, टटीरी, खेकड़ा एवं बड़ौत में सार्वजनिक स्थलों, चौराहों एवं बाजारों में अग्निशमन वाहनों और लाउडस्पीकर के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि आग से बचाव के लिए सर्वप्रथम आग लगने के संभावित स्थानों पर सफाई रखे एवं चूल्हे के निकट पेट्रोल, मिट्टी का तेल आदि न रखे। खाना पकाने की गैस और विद्युत उपकरणों के प्रयोग के समय विशेष सावधानियां बरते। गैस सिलेंडर को प्रयोग के बाद रेगुलेटर बंद करें। माचिस, लाइटर अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखे। बिना किसी की देख रेख की जलती हुई आग को न छोड़े। घर में लगे विद्युत लार, प्लग स्विच बोर्ड आदि में स्वयं छेड़छाड़ न करें। आग लगने से घबराए नहीं। नजदीकी पुलिस एवं फायर स्टेशन को सूचना दें। आग को फैलने से रोकने के लिए मकान छोड़ देने के पश्चात फायर बिग्रेड आने तक दरवाजे एवं खिड़कियों को बंद रखे। अपने मकानों, दुकानों और कारखानों में कुछ अग्निशमन यंत्र अवश्य रखे। बिजली की आग होने पर सर्व प्रथम बिजली के मैन स्विच ऑफ करें। आग लगने पर शोर मचाकर मकान के समस्त लोगों को आगाह करें। घी, तेल, पेट्रोलियम की आग को पानी से मत बुझाए, नहीं तो आग ज्यादा भड़क सकती है। रैली में समस्त अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें