दाहा (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय दाहा में 15 मार्च को दीवार गिरने के हादसे में घायल बच्चों के परिजनों को कोई आर्थिक मदद नहीं मिलने उनमें प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। गांव निवासी इमरान का कहना है कि उसका लड़का शहुन हादसे में घायल हो गया था, जिसके दोनों पैरों में चोट है। आज तक उपचार चल रहा है। चलने फिरने में परेशानी हो रही है। करीब 70 हजार रुपये का खर्च उपचार कराने में आ चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का सहयोग नहीं किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इमरान ने डीएम से आर्थिक मदद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।