फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का किया जाएगा विरोध-MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। क्षेत्र में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला द्वारा राज्यसभा चुनाव में भाजपा को क्रॉस वोटिंग करने पर रालोद कार्यकर्ता और किसानों में रोष हैं। दाहा गांव में युवाओं ने विरोध प्रकट किया। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

राज्यसभा के चुनाव में रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के क्रास वोटिंग करने से क्षेत्र में सियासत गर्मा गई है। इसके बाद रालोद सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने विधायक पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। दाहा गांव में रालोद नेता अजय राणा के आवास पर युवाओं की बैठक हुई। इसमें विधायक द्वारा चौधरी अजित सिंह को दिए धोखे पर निंदा की। युवाओं ने कहा चौधरी अजित सिंह के कारण वह विधायक बने । उन्होंने उनके भरोसे और उनकी छवि को धूमिल किया है। उनका यह धोखा सहन योग्य नहीं है। क्षेत्र में इसका विरोध किया जाएगा। उनके कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे। युवाओं ने कहा कि पूर्व विधायक वीरपाल राठी और अन्य विधायकों का कार्यकाल सराहनीय रहा है। वह हर समय रालोद सुप्रीमो के साथ खडे़ रहे हैं। उनके इस कार्य में सराहना है। इस दौरान संजीव, अजय, राजीव, कुलदीप, धर्मपाल, प्रमोद, ओमपाल, सत्यवीर, विनोद, रहेंद्र, संजू, उपेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर सहेंद्र सिंह रमाला ने सोशल मीडिया पर दिए गए बयान का भी विरोध हो रहा है। कमेंटों के माध्यम से जंग तेज हो गई। क्षेत्रों में भी जुबानी जंग चल रही है। विधायक का पुतला तक फुंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें