बागपत। इंद्र देव कॉलेज में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान राकेश कुमार और अर्जुन अवार्डी पहलवान राजीव कुमार तोमर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा मेहनत और लग्न से हर मैच जीता जा सकता है। कभी भी हार से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। इससे आगे बढ़ने की सीख मिलती है। खेलों में जीत-आर सिक्के दो पहलू हैं। एक टीम को जीत मिलती है और दूसरी हार। आयोजक अरुण कुमार ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग की रोहिणी पंजाब गर्ल्स की टीम प्रथम और शहीद भगत सिंह स्पोर्ट क्लब की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में तेजस सैनिक एकेडमी की दोनों टीमों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रेलवे कोच तेजपाल रहे। विजेता टीम को सम्मानित किया। इसमें कबड्डी खिलाड़ी सचिन तोमर, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र तोमर, सर्वेश शर्मा, अरुण ढाका, कृष्णपाल सिंह, राजीव कुमार मौजूद रहे।