बड़ौत (बागपत)। ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया हुई। इसमें 146 वोट हासिल कर मनीष ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि गांव कोताना की ग्राम पंचायत सदस्य की वार्ड नंबर तीन में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पद चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी ताहिर, मनीष और धीर सिंह चुनावी मैदान में थे। गत बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। कुल 392 वोटर थे। इनमेें से 262 वोटरों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया होने के बाद मतपेटी ब्लाक मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा रखा है।
शनिवार को सुबह बजे से मतगणना कराई । इसमें मनीष को सर्वाधिक 146 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी धीर सिंह को 111 वोट मिले, जबकि ताहिर को कोई वोट ही नहीं मिला। चार वोट निरस्त हो गईं। जैसे ही सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल सिंह चौहान ने विजेता प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा। मनीष के समर्थकों ने नाच - गाकर खुशी मनाई। खुशी जताने वालों में ग्राम प्रधान बालेश्वर, शांति देवी, महिपाल कश्यप, रमेश, विनोद, पप्पू, किशन कश्यप, चिंटू, लीलू, सुनील, आकाश, भूरा आदि रहे।