बड़ौत (बागपत)। ग्रीन फील्ड स्कूल में कार्यशाला में युवाओं को संस्कारवान शिक्षा देने का आह्वान किया । सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर हर्षवर्धन और प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने किया। हर्षवर्धन ने कहा कि आज का युवा नशे व जुएं का आदी हो चुका है, जिस कारण वह गलत रास्तों पर चल पड़ा है। अब युवा न तो गुरुजनों का सम्मान करता है और न ही अपने बड़ों का। इसलिए युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की बहुत जरूरत है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद ने जिस समय अंधविश्वास और कुरीतियां को समाप्त करने का आंदोलन किया , आज की स्थिति उससे अधिक गंभीर बन चुकी है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के माध्यम से देश व समाज की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यशाला में रुचि, पिंकी, भारती, प्रिया, रश्मि, सोनम, आकाश, देव, पंकज शामिल रहे।