दोघट और टीकरी में मकानों का सर्वे किया
दोघट (बागपत)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत टीकरी और दोघट कस्बों में बनाए जा रहे मकानों का सर्वे करने टीम पहुंची। सर्वे टीम ने सूची में दर्ज मकानों का एक-एक कर सर्वे किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए जाने वाले मकानों की सूची प्रत्येक नगर पंचायत द्वारा तैयार कराई गई है। इसमें रविवार को दोघट और टीकरी में टीम सर्वे करने पहुंची। टीम प्रभारी अभिषेक तोमर ने बताया कि दोघट में 181 मकानों की सूची में से पहले दिन 20 मकानों का सर्वे कराया । वहीं, टीकरी में 36 मकानों की सूची थी। इसमें सभी का सर्वे कराया जा चुका है। टीम में बादल, प्रिंस, जरीन, विनीत, योगेश आदि रहे।