बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड स्थित जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर सन 1885 में ए ओ ह्यूम ने की । कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजों के शासन काल में हुई । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। कांग्रेस में किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों का विकास संभव है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। इसमें उप्र कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राज बबर के आह्वान पर पार्टी के 51 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसमें तेजपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, रामपाल वर्मा, डॉ. ओमवीर, रविप्रकाश, रामकुमार, चंदकीराम, हरिकृष्ण, खिलेराम, रमेश शर्मा, ईश्वर, लतीफ ठेकेदार, योगेश, सोहन पाल, सेवाराम, देवेंद्र, हरिकृष्ण शर्मा, यूनुस, सुरेंद्र शर्मा, मनोज, नरेंद्र, डॉ. विनोद, सरोज देवी, समरपाल, किरणपाल, तेजवीर, कृष्णपाल, मंगलसैन, जाहुल चौधरी, हरवीर, राजगोपाल, जगमोहन, हेमंत, रामकिशन आदि रहे।