अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब की अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र शिविर लगाया। इसमें डॉ. दीपक शर्मा ने 122 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर में पूर्व सभासद राकेश कुमार को सम्मानित किया। इसमें अभिमन्यु गुप्ता, सचिन सिंघल, दीपक गोयल, डॉ. रामलाल, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. राधेश्याम वशिष्ठ, प्रदीप जैन, अश्वनी मानव, राजीव गोयल सभासद, संतोष गुप्ता मौजूद रहे।