फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य बनाकर खेल मैदान में रखे कदम : बलवान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पर मुख्य अतिथि बैडमिंटन के एशियन स्वर्ण पदक विजेता बलवान सिंह, जनरल सेक्रेट्री इंटर स्टेट क्रिकेट फेडरेशन जितेंद्र शर्मा, सेक्रेट्री ऑफ फिजिकल एजूकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया अजित भाटी पहुंचे। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया। मार्च पास्ट किया, इसका मुख्य अतिथियों ने निरीक्षण किया। मशाल जलाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के अलिश ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वंशिका, अलिश, डेलिसा, प्रीति, रमशा, अंशिका ने जिंगल बैल गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों ने विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों खिलाड़ियों को सम्मानित किया । बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी बलवान सिंह ने बच्चों को खेलों के प्रति उत्साह जागृत किया। उन्होंने कहा मेहनत और लगन से ही जीत हासिल की जा सकती है। हमेशा लक्ष्य बनाकर खेल मैदान में कदम रखने चाहिए, तभी जीत पक्की होती है। बच्चों को प्रेरित कर कहा किसी न किसी खेल में भाग करना चाहिए, इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सभी बच्चों को खेलों के टिप्स दिए। इसमें स्कूल चेयरमैन बीके शर्मा, डायरेक्टर शिवकुमार, रविंद्र भाटी, प्रधानाचार्य रूचिरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें